आरा। वीर कुँवर सिंह विवि को बचाने के संघर्ष की लड़ाई तेज करने के संकल्प के साथ ही लीडरशिप फॉर एजुकेशन एंड डेमोक्रेसी (लीड) के सदस्य अनिरूद्ध सिंह ने मंगलवार को अपना आमरण अनशन एडीएम कुमार मंगलम और कुलपति देवी प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में तोड़ा।छात्र अनिरुद्ध सिंह,अमित गौतम, वैभव कुमार पाठक को जूस पिलाने के साथ ही विवि परिसर वीर कुँवर सिंह अमर रहे के नारों से गुंजायमान हो उठा।लीड कार्यकारिणी सदस्यों ने एडीएम के साथ लंबी वार्ता की। जिसमें जिला प्रशासन ने बताया कि राज्य सरकार को शाहाबाद में चल रहे इस जनांदोलन की लिखित जानकारी दी है।इसके बाद लीड की ओर से प्रशासन को ज्ञापन दिया गया।
इससे पहले दोपहर में छात्र और शिक्षकों की सम्मिलित बैठक धरनास्थल पर हुई।जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगले हफ्ते वीर कुँवर सिंह की स्मृति आरा हाउस से विवि परिसर स्थित बाबूसाहब की प्रतिमा तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च किया जाएगा।रवि शंकर सिंह ने बताया कि इस मार्च में छात्रों-शिक्षकों ने शाहाबाद की तमाम जनता से सरकार के एकतरफा निर्णय के विरोध में शामिल होने की अपील की है।बाद में विवि के पूर्व शिक्षक डॉ गदाधर सिंह के निधन पर शोकसभा भी आयोजित की गई।मीडिया से बात करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि इस संघर्ष को अब और तेज किया जाएगा और यह तब तक चलेगा जब तक सरकार अपने जिद्दी फैसले को निरस्त नहीं करती।यह आंदोलन अब शाहाबाद के घर घर तक पहुंचाया जाएगा।मौके पर विवि के अन्य पदाधिकारी रजिस्ट्रार ग्रुप कैप्टेन श्रीकृष्ण सिंह,सीसीडीसी हीरा प्रसाद, छात्रकल्याण डीन के के सिंह,प्रो रणविजय कुमार,निलाम्बुज सिंह, नवनीत राय,प्रो रामतवकया सिंह, राकेश दिवाकर के साथ छात्र शांता पांडेय, चन्दन ओझा, रविश, हिमांशु, रवि प्रकाश सूरज,रवि शंकर सिंह, सोनाली आदि उपस्थित थे।


More Stories
सरस्वती पूजा के अवसर पर मांझी में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
1 फरवरी से जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 61686 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
आरा में श्री भागवत यज्ञ कथा का हुआ आयोजन