आरा। अश्लील गानों से असहज होती महिलाओं के सम्मान के लिए आरा यूथ ग्रुप ने अभियान शुरू किया। इसको लेकर युथ ग्रुप के सदस्यों ने आरक्षी अधीक्षक भोजपुर और महिला थाना प्रभारी को ज्ञापन भी दिया।साथ ही जागरूकता अभियान चलाते हुए बसों, आॅटो आदि वाहनों पर स्लोगन चिपकाकर चालकों से महिलाओं के सम्मान के लिए अश्लील गाना बजाने से परहेज करने का आग्रह किया गया। एसपी को दिए गये ज्ञापन में ग्रुप के सदस्यों ने लिखा है कि जिले में बसों आॅटो एवं सार्वजनिक जगहों पर अश्लील गाने बजाए जा रहे है जिससे महिलाओं को असहज एवं लज्जाजनक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में अश्लीलता विरोधी कानून के तहत कार्रवाई कर इस पर रोक लगाने का आग्रह किया गया है।कार्यक्रम में कृष्ण मोहन ठाकुर,चित्रांश दुर्गेश प्रसाद, प्रांशु श्रीवास्तव,संस्कार कृष्णा सहित अन्य शामिल थे।


More Stories
सरस्वती पूजा के अवसर पर मांझी में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
1 फरवरी से जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 61686 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
आरा में श्री भागवत यज्ञ कथा का हुआ आयोजन