- हर क्षेत्र में महिलाओं ने परचम लहराते हुए लोहा मनवाया है: ई० संजय शुक्ला
आरा। अतिमी गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो दिवसीय महिला बिहार केसरी कुश्ती व शाहाबाद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन मंगलवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के महिला पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य केंद्र बिंदु फिल्म के पर्दे पर महिला पहलवानी का लोहा मनवाने वाली जरीना शेख रही, जिन्होंने रियल कुश्ती प्रतियोगिता में भी पहलवानी का लोहा मनवाया।जरीना ने महिला बिहार केसरी मंजू कुमारी को 10-0 से पछाड़ा।इस महिला कुश्ती प्रतियोगिता में काफी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति थी।जो खिलाड़ियों के हर दांव पर जयकारों की गूंज करते रहे। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिया।
इससे पूर्व बक्सर जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह,विशिष्ट अतिथि व भोजपुर जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक प्रखर समाज सेवी इंजीनियर संजय शुक्ला,डाक अधीक्षक सिधेश्वर कुमार सहित अन्य लोगो ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर इसका शुभारंभ किया। बक्सर के नावानगर प्रखंड क्षेत्र के अतिमी गांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर जिला के पुरुष पहलवान व बिहार के लगभग सभी जिलों के महिला पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन फिल्म दंगल और सुल्तान से चर्चा में रही सिवान जिले की दो बहनें जरीना शेख और शाहजहाँ शेख को देखने के लिए काफी भीड़ जमा थी। लेकिन किसी कारण वश शाहजहाँ नही पहुँच पाई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए ई० संजय शुक्ला ने कहा कि आज इस प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने उपस्थित सभी लोगो मे नई ऊर्जा का संचार किया है। महिला पहलवानों ने जिस तरह से अपनी ऊर्जा व कला का प्रदर्शन किया है उससे समाज को एक सिख मिलेगी,और इसे ही सही मायने में महिला सशक्तिकरण कहा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि महिलाओं ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की प्रस्तुति दी है। श्री शुक्ला ने कहा कि समाज की संचालिका ही नही समाज की रीढ़ है महिलाएं।हर क्षेत्र में महिलाओं ने परचम लहराते हुए लोहा मनवाया है,आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं किसी से कम नही। प्रतियोगिता में विजयी पहलवानो को अतिथियों के हाथों सील्ड दिया गया। मौके पर कमला दुबे,मंटु शुक्ला, गोलू, डब्लू यादव,स्थानीय मुखिया सहित काफी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।


More Stories
कला के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए कलाकारों का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
सरस्वती पूजा के अवसर पर मांझी में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
1 फरवरी से जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 61686 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल