पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बाजार क्षेत्र के सटे गांव चरिहारा में नव निर्मित राम जानकी मंदिर के चार दिवसीय पूजा-अर्चना कार्यक्रम में मंगलवार दूसरे दिन मण्डप पूजन, मूर्ति स्नान और विधिवत मूर्ति को अन्न से ढककर पूजा-अर्चना की गई। प्रात: से लेकर अपराह्न तक वेद पाठ, वेदी पूजन, मंडप पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास अनुष्ठान हुए। वहीं अपराह्न साढ़े चार बजे अग्निमंथन कर यज्ञशाला के अग्निकुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित कर किया गया। यज्ञाचार्य बबन तिवारी के मौजूदगी में सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, जाप प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह,चिमनी व्यवसायी युगुल किशोर सिंह,काग्रेस नेता शैलेश सिंह, अरूण सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ बिजली,आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह, मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह,शिक्षक राकेश सिंह,राहुल कुमार सिंह ,रोहित सिंह
आलोक सिंह समेत दर्जनों भक्त मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग