राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के अमनौर हरनारायण पंचायत के अन्तर्गत डोमन छपरा गांव अवस्थित देवी स्थान के परिसर में आयोजित अखण्ड अषटयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार को गांजे बाजे,हाथी घोड़े के साथ सैकड़ों महिला पुरुष ने सर पर कलश लिए गेरुआ पोशाक में सुशोभित होकर जयकारे लगाते हुए देवी स्थान परिसर से चलकर अमनौर अगुआंन,अमनौर बजार होते हुए अमनौर पर्यटन स्थल बड़ा पोखरा के तट पर पहुंचे। जहां आचार्य परशुराम तिवारी व अखिलेश तिवारी ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ जल भरी की रश्म पूरा किया गया।इसके पश्चात देवी स्थान मन्दिर परिसर में हरे राम हरे कृष्ण का हरि कृतन प्रारम्भ हो गया। अखण्ड अषटयाम के समापन के बाद दो गोला हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर समाजसेवी प्रियरंजन सिंह युवराज,पत्रकार कुलदीप महासेठ सरपंच पति अरविंद सिंह,मुखिया पति विजय कुमार विद्यार्थी, मुनचुन सिंह आयोजक जियुत राय, मनोज राय, बुटाई राय, वीरेंद्र राय, बिंदा राय, मोती कुमार, त्रिभुवन राय, जानकी राय,महेश राय, मलू राय, अनिल सिंह समेत सैकड़ों भक्तो शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग