राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया में असहायों के बीच खाद्य सामग्री का संगम बाबा ने किया वितरण

तरैया में असहायों के बीच खाद्य सामग्री का संगम बाबा ने किया वितरण

तरैंया(सारण)। तरैंया प्रखंड के माधोपुर पंचायत के माधोपुर बड़ा गांव में सोमवार को मुखिया संगम बाबा ने असहायों व जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। मुखिया संगम बाबा ने लगभग सैकड़ों की संख्या में असहाय व जरूरतमंद परिवारों के बीच 25 – 25 किलो आटा का पैकेट वितरण किया गया। मुखिया संगम बाबा ने कहा कि इस कोरोना महामारी की संकट में मजदूर वर्ग के लोगों के बीच खाने-पीने को लेकर स्थिति बिगरती जा रही है। राज्य के बाहर से मेहनत मजदूरी करने वाले मजदूर अपना रोजी-रोजगार को छोड़कर घर आकर बैठे है। यहां भी जो दैनिक मजदूर हैं उसके परिवार की संख्या बढ जाने से और सभी काम-धंधे बंद होने के चलते आमदानी के सारे रास्ते बंद हो गये हैं। जिसके कारण घर में दाल सब्जी, बच्चे-बूढों का दवा-दूध के खर्चे रोजाना हैं। इस विकट परिस्थिति में मजदूर-असहायों के लिये परिवार को चलाना कठिन होता जा रहा है। मुखिया संगम बाबा ने साधन संपन्न लोगों से आग्रह किया कि वे भी इस संकट की घड़ी में आगे आएं व जरूरतमंदों की मदद करें। मौके पर सरपंच बिट्टू राय, सोनू यादव, सचिन कुमार, ब्रजेश कुमार, अमलेश यादव, धीरज सिंह, अजीत, विपुल, रंजन, रवि समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।