दिल्ली व मुम्बई से आये सोलह लोगों का हुआ कोरोना जाँच,होम क्वारेंटाइन का दिया निर्देश
तरैया(सारण)। तरैया रेफरल अस्पताल में सोमवार को दिल्ली व मुम्बई से आये 16 लोगों का जांच किया गया। जिसमें किसी मे भी कोरोना के प्रारंभिक लक्षण नही पाए गए हैं। जिसमें 15 व्यक्ति इसुआपुर प्रखंड के छपिया बिन टोली गांव के निवासी हैं। मुम्बई से आये गोरख सिंह को भी होम क्वारेटाइन रहने का निर्देश दिया गया। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि इसुआपुर प्रखंड के सभी लोगों की सूची पीएचसी इसुआपुर को सौप दी गयी है। मेडिकल टीम इनपर नजर रखी है। दिल्ली से आये पन्द्रह लोगों में धर्मेन्द्र कुमार, गोबिंद कुमार, नागेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार, सिकेन्द्र राउत, उमेश राउत, टुनटुन प्रसाद, मुन्ना कुमार, परितोष कुमार, नितेश कुमार, पप्पू कुमार, दीपक कुमार, सुदीश कुमार, संजय कुमार शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग