कोराना लॉकडाउन: 29 वें दिन आये 19 संदिग्ध, जांच में कोरोना का लक्षण नहीं, होम क्वारेंटाइन का निर्देश
तरैया(सारण)। तरैया रेफरल अस्पताल के कोरोना नियंत्रण कक्ष में 29 वें दिन 19 संदिग्ध आये। जिसका जांच तरैया मेडिकल टीम ने किया तो किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। अस्पताल प्रशासन की माने तो 29 दिनों में अब तक कुल 458 कम्प्लेन कॉल के माध्यम से दर्ज कराए गये है। जिसमें किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि सभी को होम क्वारेंटाइन का निर्देश दिया गया है। वही मेडिकल टीम सभी पर नजर बनाए हुए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग