पुलिस ने छापेमारी कर जलालपुर के कोठया में चले रहे शराब भट्ठी को किया ध्वस्त, अधनिर्मित देशी शराब नष्ट
जलालपुर(सारण)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रखण्ड के कोठेया पश्चमी चवर में सचालित देशी शराब की भठिया को रविवार को ध्वस्त किया।इस दौरान लाखो रुपये की अधनिर्मित शराब को भी नष्ट किया।इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. असदुल इस्लाम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। सूचना मिला था कि कोठया चवर में देशी शराब बनाने का कार्य चल रहा है। पुलिस को आने की भनक मिलते ही धंदेबाज भागने में सफल रहे। लगभग दो घंटे तक चले कार्रवाई में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक शराब भठ्ठियों को नष्ट किया। वही जलालपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के समय दो लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। यूवक जलालपुर के ही गोरख माँझी बताया गया सोमबार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग