पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। महाशिवरात्रि को लेकर गुरुवार को मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव अवस्थित प्राचीन शिव मन्दिर में तड़के से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़नी में शुरू हो गई है। इस दौरान खासकर महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने चार पहर की पूजा की शुरुआत सुबह शिव मंदिरों में जाकर की। भगवान शिव की पूजा के लिए महाशिवरात्रि मनाई जाने से इसका महत्त्व और भी बढ़ जाता है।शिव भक्तों ने भांग, धतूरा, बिल्व पत्र, फल, फूल व जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गई। जहां पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महाशिवरात्रि उत्सव का आगाज किया।वही श्रृद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी विशेष टुकड़ी को वहां लगाया था जिसका नेतृत्व दारोगा अरविंद कुमार शर्मा कर रहे थे। पुलिस बल मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु को लाइन लगाकर जलाभिषेक कराया। मौके पर राजद विधायक केदारनाथ सिंह,जिला पार्षद पुष्पा सिंह, मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी जलाभिषेक किया।



More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग