पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में गुरूवार को दो महिला पुरुष को बिजली का झटका लगने से अचेतावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी स्व विंदेश्वरी साह के 46 वर्षीय पुत्र प्रभु साह और विककी कुमार साह के 25 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई। दोनों का रिश्ता ससुर और बहू का हैं। मामले में परिजनों ने बताया कि बहू रंजू कपड़े धोकर पसारने छत पर गयी और वही कपड़े पसारने वाले तार में प्रवाहित बिजली में सट गयी। चिल्लाने की आवाज पर बचाने गये ससुर भी उसी में सट गये।तब तक आस पास के लोगों ने डंडे की सहायता से तार से अलग कराया और आनन फानन में इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप और डॉ मंनोरंजन सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग