सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गुरूवार थानाक्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तो की काफी भीड़ देखी गई। थानाक्षेत्र के भोरहां, रामपुररूद्र, रसौली,बसहियां, महम्मदपुर, रामदासपुर सहित प्रायः सभी शिव मंदिरों में सुबह से हीं जलाभिषेक के लिए लाईन में भक्त खड़े होकर अपनी बारी का इन्तजार करते रहे। महिला श्रद्धालुओ की तादाद ज्यादा रही।भोरहां, रामदासपुर आदि शिवालयों में भक्तों ने गाजा बाजे के साथ सारंगपुर घाट से जलबोझी कर देवो के देव महादेव का जलाभिषेक कर अपने-अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि तथा शांति की कामना की।वहीं खजुरी शिव मंदीर में जलाभिषेक के लिए गाजा बाजे के साथ सैकड़ों भक्तों ने जलभरी की।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग