चालीस बोतल शराब मोटरसाइकिल समेत बरामद
मशरक(सारण)। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व पुलिस हाइवे मशरक छपरा महम्मदपुर सड़क पर सघन वाहन चेकिंग चला रहे थे तभी सामने से मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस को देख भागने लगा । पुलिस दल ने पीछा करना शुरू किया तो मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जप्त मोटरसाइकिल पर 375 एमएल इम्पिरियल ब्लू अग्रेजी शराब 40 बोतल बरामद किया। पुलिस ने जप्त मोटरसाइकिल और शराब को थाना लाकर मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग