राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में बन्धयाकरण के दौरान सेमरी सौनौली गांव निवासी रामनाथ राम की बेटी रीना देवी की मौत हो गई।मृतक की शादी मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोइया गांव निवासी भोला राम से हुई थी। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा थाना परिसर में लाकर हो हंगामा शुरू कर दिया गया परिजनों द्वारा सरकारी मुवाअजा और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग को लेकर अड़ गए। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, सीओ ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ हंगामा मचा रहे परिजनों को समझाना शुरू किया। पर हंगामा कर रहे लोग घंटो तक मानने को तैयार नहीं थे। और चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।वही परिजन सैकड़ों महिला पुरुष के साथ पूरी रात थाना परिसर में ही धरने बैठें हैं। थाना पुलिस ने विशेष बल लगाया गया है वही शनिवार की सुबह तक शव थाना के सामने एम्बुलेंस में पड़ा है और परिजन ग्रामीणों के साथ थाना परिसर के अंदर और बाहर बैठे हुए हैं।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग