राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीनिवासन एवं खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को अवैध बालू लदे हुए 4 ट्रकों को जप्त करते हुए खनन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाते ही जिला खान निरीक्षक सह सक्षम पदाधिकारी मदुसुदन चतुर्वेदी ने पहुंचकर उक्त ट्रकों पर कार्यवाही करनी शुरू कर दी। वही खान निरीक्षक ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा कोई चालान खनन के लिए नहीं काटा जाता है । यह सभी अवैध चालान पर अपनी गाड़ी को चलाते हुए झांसा देते हैं । चारों ट्रकों को जप्त करके उनके ऊपर करवाई करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं नगरा ओ पी के द्वारा भी अफौर पोखरा के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। प्रखंड क्षेत्र के दोनों थानों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से बालू माफियाओं एवं अवैध कागजात पर चलने वाले वाहनों के मालिक तथा चालक को में हड़कंप मचा हुआ है।

खैरा कृष्णा चौक पर वाहनों की जांच करते वीडीयो व खैरा थानाप्रभारी विकास कुमार सिंह

खैरा कृष्णा चौक पर वाहनों की जांच करते वीडीयो व खैरा थानाप्रभारी विकास कुमार सिंह

नगरा के अफौर पोखरा पर वाहनों की जांच करते अंचलाधिकारी व नगरा ओपी थानाप्रभारी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग