प्रो.संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा के भवन निर्माण के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोर अधीक्षण अभियंता को शनिवार के दिन एक लाख तीस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया तथा अपने साथ पटना ले कर चली गई । मिली सूचना अनुसार विजलेंस की टीम पहले से लगी हुई थी और एक ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि अधीक्षण अभियंता रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इसी बाबत विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की और रिश्वत लेते रंगे हाथों उन्हें पकड़ लिया। बताते चलें कि मार्च क्लोज के नाम पर पहले से पेंडिंग बिल के भुगतान के लिए ठेकेदार लगे हुए थे कि भुगतान हो जाए और बकाए बिल के भुगतान के लिए अधीक्षण अभियंता रंजन कुमार रंजन के खिलाफ ठेकेदार ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि मेरे बिल के भुगतान के लिए रिश्वत मांगा जा रहा है। पटना विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक इसके लिए टीम का गठन किए तथा कार्यालय खुलने से पहले ही आसपास के इलाके में विजिलेंस की टीम आकर के जम गई। ठेकेदार अधीक्षण अभियंता को रिश्वत देने पहुंचे अधीक्षण अभियंता जैसे ही रिश्वत लेकर अपने दराज में रखने का काम शुरू किए तब तक बिजनेस की टीम ने उन्हें दबोच लिया। विजिलेंस की टीम ने अभियंता को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई। उक्त अधीक्षण अभियंता रंजन कुमार रंजन बताए जाते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग