राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। आज भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा छपरा सदर अस्पताल में कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी सदस्यों ने वैक्सीन लगवाया इस दौरान पार्टी के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनु सिंह के नेतृत्व में महिलाओं को वैक्सीन के प्रति जागरूक भी किया गया जहां काफी संख्या में महिलाओं ने वैक्सिंग लगवाई। इस दौरान महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनु सिंह ने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे सुरक्षा कवच मिल गया उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और मुझे अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री एवं वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनु सिंह सुमन महामंत्री नेहा यादव महामंत्री विद्यावती देवी सुनीता देवी रीता गुप्ता शारदा देवी एवं सुभद्रा देवी ने सहयोग किया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन