राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना द्वारा गठित टीम ने शनिवार को प्रखंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। टीम में शामिल शशि रंजन प्रसाद आदर्श मिडिल स्कूल कदना पहुंचे। वहां स्कूल की व्यवस्था को देख काफी प्रभावित हुए। पुष्प परिसर और पोषण वाटिका ने उन्हें काफी प्रभावित किया। इसके लिए उन्होंने हेडमास्टर भूषण सिंह की प्रशंसा की। इस दौरान सर्व शिक्षा अभियान के संभाग प्रभारी सुभाष कुमार, बीआरपी बच्चा पासवान, उदय कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अनिल सिंह, भुनेश्वर प्रसाद व अन्य मौजूद थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन