- महेंद्र बाबा ने नोट छाप कर स्वतंत्रता सेनानियों को मदद कर भारत माता के सच्चें सपूत होने का कार्य किया : सिग्रीवाल
अखिलेश्वर पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। भोजपुरी बोलला से अपनापन आउर गर्व महसूस होला, उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में कहीं। वे बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित पूर्वी धुन के शिल्पी, गीतकार, महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र की 136 वी जयंती पर 16 मार्च मंगलवार को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए निर्मित मंच का उद्घाटन कर रहे थें। उन्होंने कहा कि महेंद्र बाबा की पूर्वी की पहचान पूरे विश्व में होती है। उनकी कालजई रचनाएं हर समय गाए जाने वाली हैं। भोजपुरी भाषा में उनकी रचना अपूर्व रामायण अद्वितीय है। उन्होने कहा कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए जरूरी है कि हम सभी इसके व्यापक प्रसार करें। भोजपुरी भाषा में ही बोले। भोजपुरी बोलना हमारे लिए गर्व की बात हो ना कि शर्म की। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर की बात बताई, जिन्होने बंगला को आगे बढ़ाया। महेंद्र बाबा ने भी भोजपुरी को पूरा व्यापक बनाया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए जीते हैं, उनकी जयंती तथा पुण्यतिथि लोग मनाते हैं। इसी क्रम में हम सभी उनकी जयंती मना रहे हैं। उन्होंने मंच पर उनके पौत्र राम नाथ मिश्र द्वारा रचित “महेंद्र मिसिर ‘नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। वहीं उन्होंने चर्चित गीतकार गोपाल पांडेय की पुस्तक “थाती ‘का भी संयुक्त रूपसे विमोचन किया। वहीं मौके पर बोलते हुए महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि महेंद्र मिश्र की रचित पूर्वी गीत समाज पर व्यापक असर डालते हैं। उनके द्वारा नोट छापने का जो काम किया जाता था, उससे अंग्रेजी अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित थी। महेंद्र बाबा ने नोट छाप कर के स्वतंत्रता सेनानियों को मदद कर भारत माता के सच्चे सपूत होने का कार्य किया था। उन्होने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि बिहार सरकार इस महान लोक गायक को कला अकादमी पुरस्कार द्वारा सम्मानित करे तथा कला के क्षेत्र मे पद्मश्री पुरस्कार के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करे। उन्होने कहा कि उनके नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए केंद्र सरकार के सम्बन्धित मंत्री से मिलकर इस मामले में वे कार्य करेंगे। उन्होने स्वास्थ्य मंत्री से जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सको व नर्सो के लिए आवास बनाने तथा स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग की। इसके पूर्व उन्होंने जलालपुर स्थित महेंद्र मिश्र चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माला अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व सांसद सिग्रीवाल, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने संयुक्त रूप से जलालपुर गांव मे निर्मित भव्य तालाब तथा उसके हुए सौन्दर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया सिंह तूफानी ने किया। मौके पर विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, दरभंगा से विधान पार्षद सर्वेश कुमार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बंशीधर तिवारी विवेकानंद तिवारी, युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, विजय कुमार यादव, उमेश तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र मिश्र स्मारक निर्माण समिति के सदस्य नागेंद्र राय ने किया। मौके पर सदर एस डी ओ अरूण कुमार, डी सी एल आर पुष्पेश कुमार, एस डी पी ओ भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, बीडीओ अरविन्द कुमार, सीओ इकबाल अनवर भी मौजूद थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा