संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। जिसमे सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं तथा पार्टी के समर्थित कार्यकर्ताओं को बूथ अध्यक्ष एवं सचिव बनाये जाने पर बिस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह पटेल के द्वारा की गई।बैठक में सरकारी योजनाओं में किये गए घोर अनियमितता पर निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कारवाई करने को लेकर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराने को लेकर सहमति बनाई गई।साथ ही नल जल,शौचालय ,प्रधानमंत्री आवास योजना,रासन कार्ड,आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के नियुक्ति में बरती जा रही अनियमितता पर भी चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से सहाजितपुर पंचायत अध्यक्ष पद पर हाफिजपुर निवासी सुधीर मिश्रा का मनोनयन किया गया।जिसके बाद प्रखंड अध्यक्ष द्वारा नव मनोनीत अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए पार्टी स्तर पर स्वागत किया गया।मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष मोहन प्रसाद,त्रिभुवन साह, ओमप्रकाश राय, अच्छेलाल राम, अरुण गिरी, लालू शर्मा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग