संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। डीपीओ समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार रविवार को प्रवेशोत्सव अभियान के तहत प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालय खुले रहे। इस दौरान उत्सवी माहौल में वर्ग 01-08 तक के छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया। कन्या मध्य विद्यालय बनियापुर के एचएम सह डीडीओ जलालुदीन ने बताया कि वर्ग पहला से लेकर आठवीं तक कुल 54 बच्चों का नामांकन किया गया है। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली में 25, मध्य विद्यालय बनियापुर बालक में 21, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नंदलाल टोला में 15, प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मठिया में 05 प्राथमिक विद्यालय कन्हौली में 06 नामांकन किये गए।एचएम सच्चिदानंद शर्मा, धनंजय पांडेय, मनोज प्रसाद, प्रदीप कुमार, मंजू कुमारी आदि ने बताया कि विद्यालय के मुख्यद्वार पर नामांकन से सम्बंधित श्लोगनो को अंकित कर तोरणद्वार लगाते हुए नामांकन का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 06-14 आयुवर्ग के बच्चों का उम्र के सापेक्ष विद्यालय में नामांकन करने को लेकर अभिभावकों को विद्यालय स्तर पर लगातार जागरूक किया जा रहा है। 08 से 20 मार्च तक नामांकन अभियान चलेगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग