- पकड़े गए तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं
- शराब तस्करी के नये हथकंडे का भी पता चला।
- पुलिस को धोखा देने के लिए गाड़ी पर पुलिस लिखा मिला
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। हरियाणा से लग्जरी गाड़ी में शराब की खेप लेकर बिहार आये तस्करों को एक्साइज डिपार्टमेंट ने सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र में बनसोइ के समीप चेकपोस्ट पर वाहन जाँच के दौरान पकड़ा है। गाड़ी की जाँच में तस्करी के नये हथकंडे का भी पता चला। लग्जरी गाड़ी के चेसिस में फेर बदल कर उसके डिक्की में तहखाना , सवारी और चालक के बैठने की जगह के नीचे लगभग पूरी गाड़ी के अंदर चेसिस के सहारे कई तहखाने सरीखे बॉक्स बना कर उनमे 19 कार्टून शराब की बोतलें भर उसे बिहार में नशे के काले कारोबारियों को डिलीवर करने पहुँचे दो तस्करों को उत्पाद विभाग ने तलाशी के दौरान पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं और खुद को तस्करी के सिंडिकेट का छोटा खिलाड़ी बता रहे हैं। पुलिस और उत्पाद विभाग को धोखा देने के लिए इन तस्करों ने गाड़ी पर पुलिस का लोगो भी चिपका रखा है जिससे इनकी गाड़ी की ज्यादा गहराई से जाँच ना हो या ये बच के निकल सकें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग