राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। सारण जिले के अमनौर पंचायत से मुखिया आरती देवी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय विकास कार्यों के लिए पटना के मौर्या होटल में ग्राम सांसद कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा पुरुष्कृत किया गया। पूरे बिहार से मात्र 15 मुखिया सदस्यों को ही पुरस्कार के लिए चुना गया था एवं आरती देवी ने अपने बेहतरीन कार्यकाल के दम पर पूरे बिहार से 15 सर्वश्रेष्ठ मुखिया के सूची में जगह बनाने में कामयाब रहीं। केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं बिहार सरकार में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी , जल संसाधन मंत्री संजय झा, विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद राय एवं भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई। मुखिया श्रीमती आरती देवी को पुरस्कृत किए जाने से रायपुरा पंचायत के लोगों में खुशी की लहर है। पंचायत का मान बढ़ाने के लिए मुखिया आरती देवी को रालोसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह, मुखिया पति मदन सिंह कुशवाहा पैक्स अध्यक्ष बच्चा सिंह कुशवाहा, अगिनदेवराय अरुण पाण्डेय, मुरली सिंह, अर्जुन सिंह, रितेश गुप्ता,विनोद कुमार,गोला माझी, शिवकुमार मांझी,प्रमोद टिकधारी, वार्ड ज्ञानती देवी,वीणा गिरी आदि ने शुभकामनाएं दी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग