पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में रविवार की सुबह एक अधेर व्यक्ति को अचेतावस्था में इलाज के लिए ऑटो पर लादकर इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृत घोषित करतें ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव निवासी स्व कुल महम्मद के 50 वर्षीय पुत्र साबिर हुसैन के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि वे अपने संबधी के यहा गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र मड़वा गांव गये थे वही पर एकाएक गिर पड़ें जिन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा शव को पैतृक गांव चांद कुदरिया लेकर चले गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग