राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिसई गांव में रविवार को आलू के खेत मे जबर्दस्ती आलू खोदाई को रोकने पर पट्टीदारों द्वारा मारपीट कर कलिता देवी पति नागेन्द्र राउत ग्राम सिसई को मारपीट कर घायल कर दिया।जमीन पर जबरदस्ती आलू के खुदाई को रोकने के दौरान जमकर हुएं मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती करायी गयी ।घायल के पति ने बताया कि राजु राउत,,बलेश्वर राउत,जयनाथ राउत,जितेश राउत, किशनाथ राउत समेत आधा दर्जन लोगों द्वारा जबरदस्ती मेरी आलू खेत वाली ज़मीन पर जबर्दस्ती आलु खुदाई करवाया जा रहा था उसी को रोका गया तो उन्होंने लाठी डंडे से लैश होकर मारपीट की गई जिसमें महिला घायल हो गई।वही मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मनोरंजन सिंह ने महिला घायल का इलाज किया। वही मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग