पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
इसुआपुर (सारण)। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा जिला परिषद पद लिए अपना समर्थित उम्मीदवार उतारेगी हालांकि वह आयोग द्वारा आवंटित चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे पार्टी उन्हें अपना कमल छाप सिंबल नहीं दे पाएगी लेकिन भाजपा उन्हें जिताने के लिए तन मन धन से पुरजोर मदद करेगी इसके लिए जिला भाजपा कमेटी द्वारा उम्मीदवारों के नामों की सूची प्रदेश कार्यालय में भेजी जाएगी ये बातें बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक चमार ने प्रखंड के सतासी गांव स्थित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश नेत्री स्थानीय जिला पार्षद प्रियंका सिंह के आवास पर पत्रकारों से कही जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इसके पूर्व प्रखंड की उत्तरी सीमा सढ़वारा बाजार पर दर्जनों चार पहिया तथा सैकड़ों दुपहिया वाहनों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर रिसीव किया तथा सतासी गांव लाया जहां मंत्री कार्यकर्ताओं व पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर बीजेपी के सारण जिला प्रभारी अनूप कुमार श्रीवास्तव बीजेपी की प्रदेश नेत्री प्रियंका सिंह, धीरज सिंह,पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह,पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र सिंह,कुंदन सिंह,कपिलदेव राम, उत्तर प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ के नेता मुकेश सिंह रक्सेल, विजय प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह, वशिष्ट बाबा, अनिल कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह विमल सिंह, कल्लू सिंह समय सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग