राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रविवार को जिले भर में अल्पसंख्यक, दलित, महादलित व अतिपिछड़ा वर्ग को साक्षर बनाने हेतु अक्षर आंचल योजना के तहत विभिन्न साक्षरता केंद्रों पर पठन-पाठन करने वाली नवसाक्षर महिलाओं की रविवार को महापरीक्षा खुशनुमा एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस महा परीक्षा में जिले की लगभग 5000 महिलाएं शामिल हुई। परीक्षा के नोडल पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक एवं साक्षरता शारिक अशरफ ने कहा कि जिले के एकमा व रिविलगंज सहित सभी प्रखंडों में इस महा परीक्षा को सम्पन्न कराने हेतु केंद्र एवं उपकेंद्र बनाए गए थे। साथ ही जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया। जिसमें तैनात कर्मी हर दो घंटे पर परीक्षा का अपडेट प्रखंडों से लेकर जनशिक्षा निदेशालय को भेज रहे। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होने वाली इस महापरीक्षा में 15 से 45 आयु वर्ग की वैसी महिलाएं शामिल हुई, जिन्हें शिक्षा सेवकों द्वारा नव साक्षर बनाया गया है। इस महा परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नवसक्षारों को पढ़ने, लिखने व गणित के कार्यात्मक ज्ञान का आकलन कराने से है। डीपीओ माध्यमिक श्री अशरफ ने बताया कि मूल्यांकन हेतु संकुल संसाधन केन्द्रों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस महा परीक्षा में पास करने वाली सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।उधर रिविलगंज प्रखंड के केआरपी डॉ. शशिभूषण शाही ने बताया कि यहां नवसाक्षरों ने उत्सवी माहौल में महापरीक्षा दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग