- माने मठिया प्राथमिक स्कूल में डीपीओ माध्यमिक शारिक अशरफ ने कक्षा एक में किया बच्चे का नामांकन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रविवार को प्रखंड सहित नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी विद्यालय रविवार को विभागीय निर्देशानुसार खुले रहे। इस दौरान प्रवेशोत्सव अभियान के तहत शिक्षकों ने कक्षा एक सहित विभिन्न कक्षाओं म़े बच्चों के नामांकन किए। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक एवं साक्षरता, शरिक अशरफ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु चलाए जा रहे नामांकन अभियान की जानकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर, मध्य विद्यालय हंसराजपुर सहित सभी विद्यालयों से ली गई। एकमा प्रखंड के माने मठिया प्राथमिक स्कूल में पहुंच कर डीपीओ माध्यमिक व साक्षरता शारिक अशरफ ने कक्षा एक में खुद नामांकन पंजी में बच्चे का नामांकन किया। उन्होंने कक्षा एक से लेकर नौ की कक्षा में नामांकन के लिए उन्होंने अभिभावकों के साथ एक बैठक करते हुए कहा कि इस नामांकन अभियान में आप सभी से आग्रह हैं कि आप सब भी शिक्षा विभाग की सहायता करें। उन्होंने कहा कि हर टोला, मुहल्ले में जाकर आप सभी शिक्षा से वंचित अथवा स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार कक्षाओं में नामांकन कराएं जिससे हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग