राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग पटना की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देश के आलोक में ऐसी जानकारी मिल रही थी कि ट्रकों पर पशुओं के चारे सहित अन्य माल वाहक वाहनों में शराब छुपाकर उसकी तस्करी की जा रही है। इसी के संबंध में जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेशानुसार शनिवार को सिवान-छपरा हाइवे 531 पर स्थित रसूलपुर थाना के समीप अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा व रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती के संयुक्त नेतृत्व में विशेष रुप से माल वाहक ट्रकों की सघन जांच की गई। वहीं एकमा थाने के समीप प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. कुंदन व एकमा थाना के अवर निरीक्षक राजेश चौधरी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से वाहनों की सघन जांच की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग