राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भूमि विवाद को लेकर एक महिला की अज्ञात कारणों से संदेहास्पद मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि कि मामले में मांझी थाने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर की है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि मृत महिला ताजपुर गांव निवासी स्वर्गीय विजय साह की पत्नी विमला देवी है। इस मामले में मृतका की पुत्री रूमा कुमारी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या का कारण भूमि विवाद है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले जाया गया था। जहां मौत हो जाने के बाद लाया गया और पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि मारपीट में महिला की मौत नहीं हुई है। बल्कि हार्ड अटैक के कारण मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत मारपीट के कारण हुई है या हार्टअटैक के कारण हुई है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग