राष्ट्रनायक न्यूज।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। राजकीय मध्य विद्यालय कोहड़ा के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत व वयोवृद्ध शिक्षक 82 वर्षीय चंद्रभूषण गिरि का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने कुमना (भेड़वनिया) गांव स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। वे सामाजिक कुरीतियो के खिलाफ आंदोलन चलाने वाली संस्था समाजोद्धार संघ के संस्थापक सदस्य भी थे। वह एक कुशल शिक्षक होने के साथ ही प्रकान्ड विद्वान भी थे।उनके निधन पर बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर गुड्डू सहित समाजोद्धार संघ बिहार के सचिव कैलाश पंडित, शिवनाथ पुरी, भोला प्रसाद, राजद नेता अभय गोस्वामी का अरूण कुमार, शहीद स्मारक समिति के सचिव सुमन गिरि के अलावा अधिवक्ता चन्द्रभूषण प्रसाद वर्मा, हरिकिशोर गिरि, शिक्षक अनिल गिरि, पंकज गिरि, अशोक गिरि आदि ने शोक व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग