राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना पुलिस ने जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ से शराब के साथ एक आल्टो कार को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारी मुज्जफरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम झा का पुत्र लडू झा बताया जाता है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कार से शराब के कारोबारी शराब लेकर जय प्रभा सेतु के रास्ते बिहार में आ रहा है। सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक गयूर अली असद के नेतृत्व में जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग लगया गया। चेकिंग के दौरान उतर प्रदेश की तरफ से आ रही एक कार को रोक कर जांच किया गया तो उसके अंदर से अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की मात्रा 7.250 लीटर बताया है। इस मामले में नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उक्त कारोबारी को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग