राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गरीब-अमीर सबको एक समान शिक्षा प्रणाली लागू होना चाहिए। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी विद्यालयों दिया जाना चाहिए। राजा हो या भंगी की संतान सबको शिक्षा एक सामान। यह बात टेढ़ीघाट लौवा में एक निजी विद्यालय शुभम एकेडमी का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते मांझी के विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय सरकार के मानदंड के अनुरूप चलाया जाए। विशेष कर वंचित, गरीब बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाए दी जानी चाहिए। जरूरत पड़ने पर हम हर संभव विद्यालय को मदद करेंगे। आज ऐसे विद्यालयों को ग्रामीण क्षेत्रो में आवश्यकता है। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे मेघावी हैं। इस मौके पर एकेडमी के संयोजक संजय कुमार सिंह व प्रचार्य उमेश्वरनाथ पाठक ने एकेडमी के विशेषताओं की चर्चा किया। जहां विधायक ने फिता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर शिक्षक रजनीकांत सिंह, परशुराम सिंह, नसीबुल हक, एमएल ओझा, घनश्याम कुमार, ओमप्रकाश गिरी, रवि कुमार राय, डॉ मन्तव्य राय, पांडेय मनीष कुमार राय, अरविंद कुमार राय आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग