राष्ट्रनायक न्यूज
परसा (सारण)। थाना क्षेत्र तितिरा गाँव निवासी स्व मुसाफिर साह के पुत्र पप्पू साह जो गंभीर बीमारी हड्डी रोग से ग्रसित थे। गरीबी के कारण इलाज नहीं हो पा रही थी। जिसके लिए सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी से सहायता के लिए गुहार लगाए थे। जिसके बाद सांसद की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से 85000 (पचासी हजार) की स्वीकृति पत्र प्रात हुई। वहीं अमनौर के भाजपा विधायक श्रीकृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह एवं युवा भाजपा नेता तुफान कुमार सिंह ने पीड़िता के घर पहुंच कर राशि की स्वीकृति पत्र सौंपा। इस दौरान मौके पर रामाधार सिंह, जितेन्द्र सिंह, शंम्भु सिंह, पप्पू राम, सिकंदर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पप्पू साह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। वहीं इस सराहनीय कार्य के लिए गामीणो ने सांसद के प्रति आभार प्रकट किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग