राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सी.आई.टी.यु. की छपरा ईकाई बैंक हड़ताल का समर्थन करेगी

सी.आई.टी.यु. की छपरा ईकाई बैंक हड़ताल का समर्थन करेगी

छपरा(सारण)। सी०आई०टी०यु० की छपरा इकाई में लिये गये फैसलों के आलोक में सारण संयोजक एंव बिहार राज्य कमिटी सदस्य एम०के० ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति सारी करते हुए कहा कि सारण जिले में भी इस हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया जायेगा।ज्ञातव्य है कि युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस द्वारा बैंकों की निजीकरण के विरुद्ध 15 एंव 16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने आगे कहा कि देश का हर तबका केंद्र सरकार की कॉरपोरेट परस्त नीतियों से तबाह है । प्रत्येक वर्ग अपने अपने ढंग से प्रतिरोध भी कर रहा है। केंद्र सरकार की किसान मजदूर एवं जन विरोधी नीतियां, देश के कुछ चुनिंदा कारपोरेट घरानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए ही बनाई जा रही है। देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ जहां सकल घरेलू उत्पाद की दर लगातार गिरती जा रही है। महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल डीज़ल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर देश के युवाओं को अपने घोषणापत्र में किए गए वादों, जिसमें प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी, उन वादों को पूरा करने में केंद्र सरकार नाकाम रही है। देश की राष्ट्रीय संपत्ति को औने पौने दामों में बेचकर देश को कतई आत्मनिर्भर नहीं बनाया जा सकता है। बैंकों के निजीकरण का फैसला एक आत्मघाती कदम होगा। बैंकों का निजीकरण कर जनता की गाढ़ी कमाई एवं उनकी जमा पूंजी से सरकार केवल कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाना चाहती है, जिसको सीटू कभी सफल नहीं होने देगा।जब राष्ट्रीयकृत बैंंक मुनाफे में होते हैं तो आम जन लाभान्वित होते हैं।लेकिन जब प्राइवेट बैंकों को मुनाफा होता है तो यह निजी एवं कारपोरेटों का शुद्ध लाभ है। यह देश के आम लोगों का पैसा है। बैंकों का निजीकरण कर जनता की गाढ़ी कमाई एवं जमा पूंजी की लूट का विरोध देशभर के बैंक कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से कर रहे हैं। सीटू छपरा यूनिट यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के हड़ताल का तहे दिल से समर्थन करता है और उनके हड़ताल में कदम से कदम मिलाकर उनका साथ देता है।