राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर से खैरा मानपुर लौटने के क्रम में सड़क किनारे पेड़ से टकरायी कार में सवार युवक की हुई मौत, तीन घायल, परिजनों में मचा कोहराम

अरूण विद्रोही/संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा/बनियापुर (सारण)। जिले के नगरा बनियापुर रोड में रविवार की देर रात नगरा प्रखंड के कटेसर के पूर्व सरैया गाँव के समीप तेज गति से आ रही कार ने रोड के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है। मृत युवक खैरा मानपुर निवासी बादशाह खां का 25 वर्षिय पुत्र शमीर खां बताया जाता है। जबकि तीन घायलों में खैरा थाना क्षेत्र के मानपुर गाँव निवासी मुन्ना खान का 22 वर्षीय पुत्र शिबू खान, सतसुद्दीन खान का 21 वर्षीय पुत्र गुड्डू खान और गोविंदपुर निवासी शंभुनाथ राय का 32 वर्षीय पुत्र छोटेलाल यादव शामिल है। आपको बताते चले की घटना की सूचना मिलने के बाद मानपुर निवासी व पूर्व मढ़ौरा विधान सभा प्रत्याशी इसरार अहमइ खान सभी घायलों को अपने साथ लेकर नगरा सीएचसी पहुंचे जहां से घायलों काे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा ससे रेफर कर दिया गया। वहीं सदर अस्पताल छपरा में गंभीर रूप से घायल बादशाह खान के पुत्र समीर खान को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायलों में मुन्ना खान के पुत्र शिबू खान को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीच भेज दिया गया। और वही दो घायल युवक खतरे से बाहर बताएं जा रहे है। मृत युवक का पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर मृतक के गांव के बडे भाई व राजद के जिलाध्यक्ष मशकूर खान को सौप दिया। जिसके वाद वो शव लेकर मानपुर गांव वापस लैट आये।

मृतक का शव खैरा मानपुर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया: 

मृत समीर का शव जैसे ही खैरा मानपुर गांव पहुंचा तो मानो परिजनों में कोहराम मच गया, रिजनों के रूदन-क्रुंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की मां का करीब 20 ही निधन हो गया था। ऐसे में एक माह के अंदर हीं उनके पुत्र की सड़क दुघर्टना में मृत्यू होने पर परिजनों को गहरा सदमा पहूंचा है।

समाजसेवी  ईसरार खान ने पीड़ित परिवार का बढ़ाया ढ़ाढ़स, व  हर संभव सरकारी स्तर पर मदद दिलावने का दिया आश्वासन:

जानकारी के अनुसार रविवार को शाम में सीवान में विधुत विभाग में कार्यरत जेई दोस्त की कार से रविवार की शाम में बनियापुर अपने बहन घर गये, वहां से देर रात नगरा प्रखंड के खैरा मानपुर अपने घर लौटने के क्रम में कटेसर के पूर्व सरैया गाँव के समीप गाड़ी के नियंत्रण खोने की वजह से सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी। जिससे कार में सवार सभी युवक घायल हो गए। और कार की परखचे उड़ गये। प्रत्यदर्शियों की माने तो कार तेज गति से आ रही थी, रोड में ब्रेकर होने के कारण रात में दिखाई नहीं दिया और कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे सड़क के किनारे पेड़ से जा टकरायी। गांव के आस-पास के लोगों ने बताया कि मृत युवक काफी मिलनसार व मृदुलभाषी था। जिससे युवक के मृत्यू होने पर सबको काफी सदमा पहूँचा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी सह पूर्व मुखिया ईसरार खान ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स बढ़ाया एवं हर संभव सरकारी स्तर पर मदद दिलावने का आश्वासन दिया है। वहीं जानकारों की माने तो आपदा प्रबंधन द्वारा चलाये जा रहे योजना के तहत मृतक के परिजनों को चार लाख रूपये देने का प्रावधान है।

मृत का फाईल फोटो