पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के सभी बैंकों में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल का कारण बंद का व्यापक असर देखा गया।मशरक प्रखंड के बैक शाखाओं में ताला लटका रहा। भारतीय स्टेट बैंक समेत ग्रामीण बैंकों के अलावा राष्ट्रीय कृत बैंकों के कर्मचारियों पदाधिकारियों ने हड़ताल के समर्थन में कामकाज बाधित रखा। बैंकों में हड़ताल के कारण आम जनों तथा व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक से चेक क्लीयरेंस और लेन-देन बाधित हुआ है। ग्रामीण इलाकों के लोग जमा निकासी के लिए बैक परिसर पहुंचे तों ताला बंद देख पूछताछ किए तों पता चला कि बैक कर्मचारी हड़ताल पर हैं तों उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग