पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चलें गये। अपनी मुख्य मांग हटाये कार्यपालक सहायकों का समायोजन,सेवा स्थायीकरण, मानदेय का निर्धारण,सेवा शर्त का निर्धारण जैसे मांगों को लेकर कार्यपालक सहायक सोमवार से हड़ताल पर चले गए। उनकी मांगों को जब तक नहीं मान लिया जाता तब तक वे आंदोलनरत रहेंगे। हड़ताल पर चलें जाने से लगभग-लगभग सभी विभागों के कामकाज ठप हो गए।काम ठप्प होने से लोग परेशान देखें गये। हड़ताल खासकर ऐसे समय में हुआ है जब सरकारी नौकरियों के लिए बहाली निकली हुई हैं प्रखंड कार्यालय परिसर में डाटा आपरेटर का काम ठप पड़ गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग