पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक गोपालवाड़ी गांव में क्राग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह के आवास पर क्राग्रेस नेताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह ने किया।वही मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी कांग्रेस परिवार को कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली सभी के घर में खुशियां लेकर आता है। यही वजह है कि इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह ने होली त्यौहार का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन की अनेक कठिनाइयों से लड़कर आगे बढ़ने में ही होली का महत्व है। उन्होंने कहा कि होली मनाने का मुख्य उद्देश्य केवल एक दूसरे से अच्छे संबंध बनाना और प्रेम और भाईचारे के साथ रहना है। वही होली मिलन समारोह में शामिल कांग्रेस नेताओं ने नेता केदारनाथ सिंह के जन्मदिन पर बधाई दिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर अबीर,फूल अर्पित कर पारंपरिक होली गीत गाकर एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली पर्व का आगाज किया। मौके पर डॉ शंकर चौधरी, सुरेश कुमार यादव, रविंदर सिंह, ब्रमदेव दास, चन्दमा सिंह, लालबाबू सिंह, राजेंदर सिंह, सेराज अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग