राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के ठीकहा और मरीचा गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात तीन घरों में घुसकर 30 हजार नगद समेत चार लाख से अधिक का आभूषण चुरा लिया। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत फैली हुई है। चोरों की सक्रियता बढ़ने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है। पहली घटना गड़खा थाना क्षेत्र के मरीचा गांव में हुआ। इस संबंध में गृहस्वामी बालेश्वर सिंह ने थाना में एक आवेदन दिया जिसमें कहा कि घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। तभी अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर मांगटीका सीकडी, झुमका, अंगूठी मेंहदी,झल्ला पाठ यह सभी सामान लगभग तीन लाख का था एवं 30 हजार रुपये नगद चोरी कर ली। वहीं दूसरी घटना ठिकहां गांव में खुशबू निशा के घर में घुसकर चोरों ने हजारों रुपए का गहना एवं अन्य सामान की चोरी कर ली तथा तीसरे घर विजय राय के यहां चोरों ने प्रयास किया परंतु घर में कुछ नहीं होने की वजह से चोरों को निराश हाथ ही लौटना पड़ा। थाना अध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग