पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में मंगलवार की शाम एक 19 वर्षीय किशोरी को सांप के डंसने से अचेतावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी मंजूर आलम की 19 वर्षीय पुत्री निक्की खातुन के रूप में हुई। जहां उसकी गंभीर हालत देख ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी और डॉ आशीष इकबाल ने इलाज शुरू किया। मामले में परिजनों ने बताया कि किशोरी दिवाल के पास खड़ी थी जिसे सांप ने डंस लिया जिससे वह अचेत हो गई। समाचार लिखें जाने के तक किशोरी का इलाज जारी रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग