पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 से लगातार तीन दिनों में उत्पाद विभाग ने जांच अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में चार चक्का वाहन में लदा अंग्रेजी शराब बरामद करने के मामले में बल्ले बल्ले हैं।वही थाना पुलिस लगातार एक सप्ताह से शराब बरामदगी के मामले में टाय टाय फिस्स साबित हो रही है। होली पर्व को देखते हुए पुलिस द्वारा शराब बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है वही सरकार की भी शराब के मामले में विपक्ष द्वारा विधानसभा में सवाल उठाकर किड़किड़ी कर दिया है। वही शराब तस्कर तू डाल-डाल तों मैं पात-पात कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।शराब कारोबारी और पुलिस के बीच इस खेल में रोज शराब पकड़ी जा रही है शराब कारोबारियों के द्वारा रोज रोज हथकंडे अपनाए जा रहे हैं जिसको उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मी के द्वारा ध्वस्त कर दिया जा रहा है।बताते चलें कि पूर्ण शराबबंदी के बावजूद उत्पाद विभाग मशरक से लगातार शराब बरामद कर रही है जिसमें कभी टैंकर में शराब,तो कभी स्क्रारपियो में शराब,तो कभी पिकअप वैन के तहखाने में शराब छुपा कर ले जाया जा रहा है जिसे उत्पाद विभाग की टीम पकड़ कर ध्वस्त कर रही है। होली पर्व में शराब की बड़ी मात्रा में आवग को लेकर उत्पाद विभाग ने कमर कस के लगातार मशरक थाना क्षेत्र में गुजर रही एस एच-90 और 73 पर गहन जांच अभियान चला रही है जिसमें एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार सफलता हासिल हुई है। पहली खेप में मोबिल सप्लाई टैंकर में 186 कार्टून शराब बरामद किया था जबकि तीन दिन पहले 532 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार पहिया वाहन को जप्त किया।वही पिछले महीने एस एच-73 पर ही तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में एक टैंकर जप्त किया गया था जिसमें भी भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया था।वही मंगलवार को पिक अप वैन में गुप्त तरीके से तहखाना बनाकर शराब बरामद किया गया जो 40 कार्टून हैं। शराब उतर प्रदेश से गोपालगंज और सिवान के रास्ते राजधानी पटना ले जायी जा रही थी।इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है जिनसे पूछताछ भी किया गया है। वही होली और पंचायत चुनाव में शराब की बड़ी खपत को लेकर थाना पुलिस भी लगातार छापेमारी अभियान चला रही है पर बरामदगी के मामले में टाय टाय फिस्स साबित हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग