पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के कर्ण कुदरिया पंचायत के एक कार्ड पर 68 यूनिट राशन उठाने का भंडाफोड़ हुआ है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार की जांच के बाद एसडीओ मढौरा विनोद तिवारी ने कार्ड को रद्द कर दिया। एम ओ मशरक ने बताया कि कर्ण कुदरिया पंचायत के डीलर हेम नारायण सिंह के पास सालेहा खातून के नाम से एक राशन कार्ड निर्गत है। जिसमें 68 सदस्यों के नाम है जो कभी भी राशन का उठाव करने नहीं आए। जबकि आवंटन प्रति माह होता है। इसे लेकर एम ओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन जांच शुरू कर दी जांच के दौरान घोटाले का पर्दाफाश हुआ। राशन कार्ड में सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें 27 सदस्यों का नाम हिंदू परिवार के बाकी सभी मुसलमान परिवार के सदस्य हैं। यही नहीं, 10 वर्षीय बालक अर्जुन राम एंव 9 वर्षीय प्रशांत कुमार का आधार सींडिंग कर मशरक के खदान का उठाव वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल प्रखंड के जन वितरण विक्रेता संजय कुमार के यहां से किया जा रहा था। जांच में सत्यता का पता चला तो प्रशासन के भी होश उड़ गए। अनुमंडल पदाधिकारी मढौरा ने कार्ड को अविलंब रद्द कर पूरे मामले की जानकारी के दी। सूचना मिलते ही महुआ एसडीओ ने मामले को अपने जांच में सही पाया। त्वरित कार्यवाही करते हुए जन वितरण विक्रेता संजय कुमार की अनुज्ञप्ति रद्द करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग