राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। सारण जिले के नगरा प्रखंड के कादीपुर स्थित पवन मैरेज हॉल में भोजपुरीया माटी फाउंडेशन के बैनर तले दो राज्यों का भोजपुरी सम्मान समारोह 2021 का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सुदर्शन टीवी के बिहार राज्य प्रभारी बालेश्वर प्रसाद उपस्थित हुए। साथ ही उनको भोजपुरी सम्मान 2021 पंडित महेन्द्र मिश्र स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। बिहार और झारखंड के दर्जनों कलाकार, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित स्थानीय गणमान्य लोगों को भोजपुरी सम्मान 2021 से नवाजा गया। इस सम्बंध में आयोजनकर्ता अफ़ज़ल अली ने बताया कि भोजपुरी भाषा को लेकर जागरूकता के लिए इस तरह के प्रोग्राम का आयोजन किया गया है जिससे लोग भोजपुरी के प्रति जागरूक हों। उपस्थित लोगों ने सुदर्शन न्यूज़ के बिहार में खुलने से काफी खुशी जाहिर की और साथ ही सुदर्शन न्यूज़ के मुख्य संपादक सुरेश चौव्हाणके जी के बिंदास बोल के 1500 एपिसोड पूरा होने पर बधाई एवं सुभकामनाएँ दी।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन