प्रो. संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जन अधिकार छात्र परिषद के जेपीयू के अध्यक्ष पवन गुप्ता के द्वारा कुछ दिन पहले एक ज्ञापन दिया गया था जिसमे उन्होंने मांग की थी कि विश्वविद्यालय में बहुत से पदाधिकारी बहुत दिनों से एक ही कुर्सी पर जमे है।जिससे विश्वविद्यालय का कार्य सही तरीके से नही हो पा रहा है। अपने आवेदन में उन्होंने ने मांग किया था कि इन पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया जाए लेकिन आवेदन पर कोई कार्यवाई नही होने के कारण बुधवार को एक बार फिर जाप के द्वारा आवेदन दिया गया। उक्त अवसर पर जाप प्रतिनिधि मंडल मेबपवन गुप्ता, आनंद यादव,रंजीत सिन्हा, प्रतिक कुमार,अभिषेक विद्यार्थी, बसु विकास एवं अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग