राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। होली का पर्व नजदीक आते ही शराब कारोबारी शराब की बड़ी खेप एकत्रित कर होली में महंगे दामों में बेचने के लिए छुपा रहे हैं। इस क्रम में गड़खा पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव से 98 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मौके से दो अन्य लोग फरार हैं।थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि पुलिस महम्मदा गांव में छापेमारी किया जहां नरेश प्रसाद के पुत्र छोटेलाल कुमार को हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 320 बोतल के साथ गिरफ्तार किया प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अन्य जगहों पर भी देसी और अंग्रेजी शराब की बेचने या छुपाने की सूचना मिलने पर छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग