राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के डुमरी पंचायत के हरिहरपुर कनार गांव के समाज सेवी सतीश पांडेय एवं जलालपुर अंचल कर्मी बिनीता देवी का लाल आशीष कुमार सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 9 वी के लिए सफलता हाशिल किया है ।उक्त परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंशी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर बिगत 7 फरवरी को आयोजित की गई थी ।जिसमे आशीष कुमार सभी विषयों में उतीर्ण कर 164 अंक लाकर सैनिक स्कूल नालंदा के लिए क्वालिफाइड किया है ।आशीष केंद्रीय विद्यालय छपरा का कक्षा 8 का छात्र है ।उनके सफलता पर उनके दादा पूर्व सैनिक शिवजी पांडेय , मुकुल पांडेय ,शिक्षक संजय सिंह ,राकेश श्रीवास्तव , मनोज श्रीवास्तव ,पूनम सिंह , नीलम देवी , बेबी मोहित ,नागेन्द्र मिश्रा कृष्णा सिंह आदि ने सफलता पर हर्ष व्यक्त की है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग