संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पंचायत सरकार भवन सहाजितपुर में अंचलाधिकारी के नेतृत्व में भूमि लगान वसूली शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में पहुँचे किसानों ने संबंधित राजस्व कर्मचारी के समक्ष अपनी भूमि का लगान जमा करवाया। अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम ने बताया कि सहाजितपुर पंचायत सरकार भवन पर कुशलता पूर्वक भूमि लगान शिविर का आयोजन किया गया।जहाँ शेखपुरा चांदपुर हाफिजपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के भूस्वामी एकत्रित हो भूमि का लगान जमा किया।शिविर में बारह हजार एक सौ राशि वसूली की बात बताई गई।मौके पर राजस्व कर्मचारी हरदेव यादव, सीआई लालदेव पासवान, मुन्ना नट, मनु राय, राजकिशोर राम, धर्मदेव मिश्र, गंगेश्वर मिश्र सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग