संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड व जिले में गत 15 मार्च से अलग- अलग विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से प्रखण्ड कार्यालय से संपादित होने वाली कई आवश्यक सेवाओं की गति मंद पड़ गई है। इस दौरान जाति, आय,आवसीय, आवास योजना,आपूर्ति विभाग,जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित कई अन्य आवश्यक कार्यों के लिये लोग प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे है। मगर कार्यपालक सहायकों के हड़ताल में जाने की वजह से लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। बताया जाता है कि हड़ताल की वजह से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित भी कई कार्य ठप्प पड़ गए है। मालूम हो कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की 29वीं बैठक में लिए गए निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने, नियमितीकरण सहित कई अन्य मांगों को लेकर कार्यपालक सहायक कामकाज ठप्प कर हड़ताल पर चले गए है।
क्या कहते है,बीडीओ
इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यपालक सहायकों के हड़ताल में जाने से मुख्यालय स्तरीय कार्यो में थोड़ी परेशानी आवश्यक हो रही है।मगर लोगो की सुविधाओं को ध्यान में रख वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवश्यक सेवाओ को बहाल रखी गई है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा