संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आगलगी से प्रभावित पीड़ित परिवार को अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम द्वारा गुरुवार को अग्नि सहायक योजना के तहत छह हजार रुपये का चेक अनुग्रह अनुदान के रूप में प्रदान की गई। मालूम हो कि गत मंगलवार को अंचल क्षेत्र के बतराहा बाजार के समीप आगलगी की घटना में स्थानीय उदय शंकर चौबे की झोपड़ीनुमा मकान जलकर ख़ाक हो गया।वही उसमें रखे हजारों रुपये मूल्य के आवश्यक सामग्री भी मलवे में तब्दील हो गई थी। स्थानीय लोगो के काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि काबू पाते-पाते घर एवं उसमें रखे सभी समान स्वाहा हो चुके थे। अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान करने के मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, सद्दाब आलम मुन्नू, चंदन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इधर फैरी तौर पर राहत मिलने से पीड़ित ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग